फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape case registered againest teacher at chamba.

छेड़खानी ही नहीं, छात्राओं का रेप भी करता था शिक्षक

Tue, 20 Oct 2015 11:03 AM IST
Updated Tue, 20 Oct 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
rape case registered againest teacher at chamba.

हिमाचल के चंबा में स्कूली छात्राओं से अश्लील हरकतें करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरिंदा शिक्षक इन छात्राओं के साथ दुराचार भी करता था। छात्राओं से अश्लील हरकतें करने के आरोप में फंसे जेबीटी शिक्षक पर अब दुराचार का मामला भी दर्ज हो गया है। पुलिस ने सोमवार को दो छात्राओं का चंबा अस्पताल में मेडिकल करवाया है।

विज्ञापन


इसमें दुराचार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने यौन शोषण मामले में न्यायालय से आदेश मिलने के बाद चंबा अस्पताल में मेडिकल करवाया। इन छात्राओं के बयान न्यायालय में दर्ज हुए थे जिसमें उन्होंने शिक्षक पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि आरोपी चाकू दिखाकर छेड़खानी और दुराचार जैसी वारदातों को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन

छात्राओं से जारी है पूछताछ

rape case registered againest teacher at chamba.

सोमवार को एसएमसी अध्यक्ष व महिला पुलिस कर्मियों के साथ दोनों छात्राओं को चंबा अस्पताल लाया गया था, जहां मेडिकल के बाद इन्हें घर ले जाया गया। डीएसपी संतोष शर्मा ने मेडिकल में दुराचार की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ भादंसं की धारा 376 को भी जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने छात्राओं व उनके अभिभावकों के बयान दर्ज किए हैं।

साथ ही स्कूल स्टाफ व अन्य शिक्षकों से भी कड़ी पूछताछ की गई है। पुलिस इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि स्कूल शिक्षक पर पहले एक दर्जन से ज्यादा छात्राओं ने अश्लील हरकतें करने और चाकू से जख्म देने जैसे संगीन आरोप लगाए थे। इसके बाद शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। इसे स्कूल से भी बाहर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed