नाबालिग हत्याकांडः नए खुलासे से पुलिस भी हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला सोलन में आठ साल की बच्ची के साथ दुराचार के बाद हत्या करने के मामले में हुए नए खुलासे से पुलिस भी हैरान है। पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है।
पढ़ें, यहां पूरा गांव हो गया बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने युवक के ब्यान के आधार पर धारा 376 के तहत दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। इसमें हत्या का मामला पहले ही दर्ज हो चुका है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसी ने छात्रा के साथ दुराचार किया था। इसके बाद किसी को इस बात का पता न चले, उसने छात्रा की हत्या करने की योजना बनाई।
ऐसे अंजाम दी वारदात
तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली इस छात्रा के साथ पड़ोस के 16 वर्षीय युवक ने दुराचार करने के बाद उसी के कमीज से गला घोंट दिया था। बाद में आरोपी ने उसे करीब 400 फीट खाई में धकेल दिया।
इसके बाद भी इसका मन नहीं माना। यह खाई में उतर गया और छात्रा के शव का यहां-वहां घसीटता रहा। बाद में शव को मिट्टी व पत्तों से ढक दिया।
पुलिस अभी तक मान रही थी कि शायद धक्का देकर बच्ची की जान ली गई। लेकिन युवक की बेरहमी ने सारी हदें लांघ दी थी। रविवार दोपहर 12 बजे छयाछी खड्ड में नग्न अवस्था में बच्ची का शव बरामद हुआ था। एक अन्य लड़की के ब्यान पर आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया था।