फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape case at mandi, sarajghati.

'डरा धमकाकर उसने मेरे साथ दो बार रेप किया'

Sat, 18 Jul 2015 10:58 PM IST
Updated Sat, 18 Jul 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
rape case at mandi, sarajghati.

डरा धमकाकर वह मुझे अपने साथ ले गया और मेरे साथ दो बार गलत काम किया। उसने मुझे धमकी दी कि यदि ये बात किसी को बताई तो वह मुझे मार देगा। किसी तरह युवक के चंगुल से छूटकर आई युवती ने पुलिस के पास सनसनीखेज खुलासा किया।

विज्ञापन


मामला हिमाचल के जिला मंडी का है। यहां उपमंडल की सराजघाटी में 19 वर्षीय युवती के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए मंडी भेज दिया है। पुलिस के अनुसार सराजघाटी में एक युवती से बीते 15 जुलाई को सराजघाटी के एक युवक ने बगस्याड़ और परवाडा स्थानों पर दो बार दुराचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को बताई पूरी बात

rape case at mandi, sarajghati.

इस घटना के बाद युवक ने युवती को इसके बारे में कहीं भी न बताने की धमकी दी। बाद में पीड़ित युवती घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने युवती को साथ लेकर इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।

फिलहाल पुलिस ने युवती की शिकायत और इसके बयान लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी प्रेम ठाकुर ने दुराचार का मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही इसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed