फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape case at chamba.

कार में जबरन बैठाकर की हैवानियत

Tue, 21 Apr 2015 11:46 PM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
rape case at chamba.

दो दरिंदो ने युवती को जबरन कार में बैठाया और सुनसान जगह में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चंबा के किहार में युवती से दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती के पिता ने किहार थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


पीड़ित के पिता ने शिकायत में कहा है कि गांव कुथेल के रहने वाले संजू और विपन ने 20 मार्च को उनकी बेटी को अगवा कर लिया। दोनों ने उसे कार में जबरन बैठाया और सुनसान जगह में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी सगे भाई हैं।

विज्ञापन

अदालत में पेश करेगी अब पुलिस

rape case at chamba.

पीड़ित के पिता ने बताया कि पहले तो बेटी डरी सहमी रही लेकिन बाद में उसने किसी तरह हिम्‍मत जुटाकर सारी बात बताई। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की पूरी जांच की जा रही है।

दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को इन्‍हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की पुलिस अदालत से इनके रिमांड की डिमांड करेगी। पीड़िता का मेडिकल भी बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल में करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed