दलित युवती को बंधक बनाकर लूटता रहा अस्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में दलित युवती को बंधक बनाकर रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संदर्भ में चारों आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार तीसा उपमंडल में एक दलित युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। मामले में एक ही परिवार के चार लोगों पर अलग-अलग धाराओं के तहत मुकद्दमा कायम किया गया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया है जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
मामले की जांच डीएसपी सलूणी अजय राणा को सौंपी गई है। डीएसपी एवं पुलिस प्रवक्ता वीर बहादुर ने बताया कि पीड़ित युवती ने बबलू पुत्र प्यार सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
परिवार दे रहा है आरोपी का साथ
जबकि उसके परिवार पर बबलू का साथ देने की बात कही है। युवती ने बयान दिया है कि बबलू, प्यार सिंह, मालती एवं धनी राम उसे बहला-फुसलाकर उसके घर से ले गए थे। इसके बाद इन सब ने मिलकर युवती को अपने घर में कैद कर लिया।
इस दौरान बबलू ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। जबकि बबलू के परिजनों ने युवती को जान से मारने की धमकी दी एवं उसे जाति सूचक शब्द कहे।
डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस मामले की कड़ी जांच कर रही है। परिवार के सभी सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।