फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Raid of former DGP's daughter in law and other accused

पूर्व डीजीपी की बहू और दूसरे आरोपी के घर छापे, लैपटॉप-दस्तावेज जब्त

Sun, 08 Sep 2019 11:07 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sun, 08 Sep 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
Raid of former DGP's daughter in law and other accused
प्रतीकात्मक तस्वीर

विजिलेंस ने जिले की दो शराब फर्मों पर एक्साइज विभाग के साथ करीब ढाई करोड़ की धोखाधड़ी के मामले की जांच तेज कर दी है। विजिलेंस ने पूर्व डीजीपी की बहू तथा दूसरे आरोपी की घर पर छापेमारी कर कई साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी रोहित के घर से लैपटॉप और कई दस्तावेज मिले हैं।

विज्ञापन


इससे करीब ढाई करोड़ के शराब घपले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। गौरतलब है कि आरोपियों ने फर्जी चालान भर कर आबकारी एवं कराधान विभाग को करीब 2 करोड़, 63 लाख रुपये की चपत लगाई है।  इसकी शिकायत उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त प्रदीप शर्मा ने विजिलेंस थाना ऊना में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


विजिलेंस ने जिले की दो शराब फर्मों पर आबकारी विभाग के साथ करीब ढाई करोड़ की धोखाधड़ी मामले में आरोपी हर प्रिया मिन्हास और रोहित कुमार के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान विजिलेंस की टीम ने आरोपी रोहित कुमार के घर से एक लैपटॉप और कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रद ठेकों की नीलामी 11 को : प्रदीप शर्मा 

विजिलेंस की टीम ने आरोपी के घर मिले लैपटॉप और दस्तावेजों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। विजिलेंस की टीम आरोपियों के घर सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

एसपी विजिलेंस एस अरुल कुमार का कहना है कि विजिलेंस की टीम ने शनिवार को आरोपियों के घर पर छापेमारी की। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान आरोपी तो घर पर नहीं मिले, लेकिन रोहित कुमार के घर से एक लैपटॉप और कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं।

एसपी ने बताया कि विजिलेंस आरोपियों के ठिकानों पर पैनी निगाह रखे हुए है।  उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त प्रदीप शर्मा का कहना है कि ट्रेजरी से फर्जी चालान के जरिए धोखाधड़ी करने के मामले में उक्त पांच शराब ठेकों के लाइसेंस भी रद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब पांच शराब ठेकों की नीलामी 11 सितंबर को ड्रॉ के जरिए की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed