फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ragging from junior in polytechnic college badu hamirpur, student suspended

राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज में जूनियर से रैगिंग, छात्र निलंबित

Wed, 11 Sep 2019 08:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Sep 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
Ragging from junior in polytechnic college badu hamirpur, student suspended
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजकीय बहु तकनीकी महाविद्यालय बड़ू, हमीरपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के तीसरे सेमेस्टर के छात्र ने पीजी में प्रथम सेमेस्टर के छात्र के साथ रैगिंग की है। पीड़ित छात्र ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया।

विज्ञापन


परिजनों ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन से की। पहले तो कॉलेज प्रबंधन ने अपने स्तर पर एंटी रैगिंग कमेटी और अनुशासन कमेटी की बैठक बुलाकर मामले की तफ्तीश की। इसके बाद इन समितियों की सिफारिश के बाद प्रधानाचार्य ने सदर थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज में प्रथम सत्र में पढ़ने वाला छात्र कॉलेज के बाहर पीजी में रहता है। इसी पीजी में जिला मंडी का आरोपी छात्र भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी प्रथम वर्ष के छात्र की रैगिंग करता था। रैगिंग के नाम पर उसे डराया जाता और विभिन्न प्रकार के कार्य करने को कहा जाता। इस पर पीड़ित ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई।

करीब एक सप्ताह पूर्व परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन से इसकी शिकायत की। कॉलेज प्रबंधन ने पहले समितियों से इस मामले की जांच करवाई और अब पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है।


उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय हितेश लखनपाल का कहना है कि प्रधानाचार्य ने कॉलेज के बाहर पीजी में जूनियर छात्र की रैगिंग की शिकायत सदर थाना में दी है। इस पर पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed