फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ragging case fir registered against college principal.

रैगिंग मामला: कॉलेज प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर

Sat, 30 Aug 2014 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 30 Aug 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
ragging case fir registered against college principal.

गौतम ग्रुप आफ कॉलेज हमीरपुर के इंजीनियरिंग के छात्र की आत्महत्या के मामले में प्रिंसिपल, संस्थान प्रबंधन और दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक छात्र अमित कुमार के पिता दीपचंद की शिकायत पर पुलिस ने रैगिंग का मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।

विज्ञापन

पढ़ें, रैगिंग से परेशान इंजीनियरिंग छात्र ने लगाया फंदा!
विज्ञापन

एफआईआर में 2 युवकों बालकृष्ण और ऋषि गौतम को नामजद किया गया है। बालकृष्ण मृतक का क्लासमेट है। पुलिस कॉलेज प्रिंसिपल और रैगिंग के आरोपी दोनों युवकों की गिरफ्तारी जल्द कर सकती है। पुलिस ने मृतक छात्र के रूममेट के भी ब्यान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज हमीरपुर के सिविल इंजीनियरिंग के छात्र अमित कुमार ने वीरवार रात को किराये के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि अमित को उसकी कक्षा का एक छात्र बालकृष्ण और एक अन्य युवक फोन पर धमकी दे रहे थे।


अमित ने इसकी लिखित शिकायत कॉलेज के प्रिंसिपल से भी की थी। लेकिन कॉलेज प्रिंसिपल ने इसको गंभीरता से नहीं लिया। न ही मामला एंटी रैगिंग कमेटी को सौंपा गया।

धमकी से सहमे अमित ने वीरवार को आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। उधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शमशेर सिंह का कहना है कि आत्महत्या और रैगिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed