फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pradhan demand sex instead of work.

प्रधान बोला, मेरे साथ रात बिता काम करवा दूंगा

Wed, 19 Nov 2014 12:49 PM IST
Updated Wed, 19 Nov 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
pradhan demand sex instead of work.

शिमला के साथ लगते छौहारा विकास खंड की एक पंचायत के प्रधान पर गंभीर आरोप लगे हैं। ये आरोप किसी और ने नहीं बल्कि पंचायत की ही एक वार्ड मेंबर ने लगाए हैं। महिला मेंबर का कहना है कि प्रधान काम करवाने के बदले जिस्मानी संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है।

विज्ञापन


वह इसका विरोध कर रही है लेकिन आरोपी उसपर लगातार दबाव डाल रहा है। ऐसा न करने पर उसके वार्ड में काम नहीं किया जा रहा। महिला ने बाकायदा इसकी रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन


मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला के बयान दर्ज किए गए हैं।

चार साल से कर रहा प्रताड़ित

pradhan demand sex instead of work.

अपनी शिकायत में महिला का आरोप है कि आरोपी पिछले करीब चार साल से उसपर बुरी नजर रखे हुए है। उसे लगातार फोन पर जबरदस्ती करने के लिए उकसाता है। महिला ने जो रिकॉर्डिंग पुलिस को दी है, उसमें भी प्रधान की अश्लील बातें सुनी जा सकती हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी स्‍थानीय भाषा में महिला को उसके पास आने और काम करवाने जैसी बातें कर रहा है। फिलहाल इसकी जांच भी हो रही है।

पुलिस आरोपी को बचा रही
वहीं, पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। महिला का कहना है कि इस बारे में काफी पहले पुलिस को शिकायत की गई। सबूत भी दिए गए मगर पुलिस महज जांच का हवाला देकर समय बर्बाद करती रही। अब आरोपी ने अग्रिम जमानत भी ले ली है।

सीएम से लगाई गुहार

pradhan demand sex instead of work.

महिला ने अपने साथ हो रहे अन्याय की गुहार सीएम वीरभद्र सिंह से भी लगाई है। लिखित शिकायत के जरिए पुलिस की लापरवाही बताई गई है। इसके अलावा महिला आयोग समेत उपायुक्त को भी शिकायत पत्र लिखे गए हैं। इसमें पुलिस को उल्टा महिला को ही परेशान करने के आरोप लगाए गए हैं।

मामला सामने आने के बाद संबंधित पंचायत में कुछ लोग प्रधान को हटाने की भी मांग करने लगे हैं। इनका कहना है कि यदि महिला प्रतिनिधि के साथ ऐसा बर्ताव हो रहा है तो भला महिलाएं कैसे आगे बढ़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed