नशा बेचने वालों पर केस करो वरना...
इस बारे में पुलिस अधीक्षक ने सख्त लहजे से कहा कि नशे के सौदागारों के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि अपने थाना क्षेत्रों में नशे का सामान बेचने वालों की लिस्ट तैयार करो। मुखबिरों को एक्टिव करो।
इनके पास कहां से नशे का सामान आ रहा है, इसकी तह तक जाओ। शहर में स्कूली छात्र तक नशे की दलदल में फंसते जा रहे हैं जिला पुलिस इस बारे में चिंतित है। कॉलेज और स्कूल प्रबंधन से भी पुलिस ने सहयोग मांगा है।
इसके अलावा अभिभावकों से भी आग्रह किया है कि वह अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें। पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि अगर कहीं नशा बिक रहा है तो वह सीधे उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
पुलिस नियंत्रण कक्ष (100) नंबर से पुलिस अधिकारी के मोबाइल नंबर ले सकते हैं। उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि 22 अगस्त को कोटखाई में ग्रामीण हल्कों में स्थित थानों के प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की जाएगी।