फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police waged campaign against drug addiction, seized 29 grams of opium from youth

पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम, युवक से 29 ग्राम अफीम बरामद

Mon, 10 Feb 2020 02:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Feb 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
Police waged campaign against drug addiction, seized 29 grams of opium from youth
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस थाना सुजानपुर के तहत पुलिस ने मेहलडू नामक स्थान पर एक युवक से 29 ग्राम अफीम बरामद की है। सुजानपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष मुहिम छेड़ी हुई है। पुलिस ने पिछले वर्ष भी आठ के करीब नशे के सौदागरों के खिलाफ मामले दर्ज किए थे। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


    हेड कांस्टेबल अनूप कुमार अन्य पुलिस टीम के साथ शनिवार रात को गश्त पर थे। मेहलडू गांव के पुल के पास एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। हेड कांस्टेबल अनूप ने उसे भागने से पहले ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से 29 ग्राम अफीम बरामद की गई।
विज्ञापन


आरोपी मनजीत कुमार गांव कक्कड़ का रहने वाला है। पिछले वर्ष भी पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए 8 मामले दर्ज किए थे। पुलिस थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed