फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police throw the cut off leg of child into drain

मासूम की कटी टांग से पुलिसवालों ने की गंदी हरकत

Fri, 11 Jul 2014 10:17 AM IST
Updated Fri, 11 Jul 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
police throw the cut off leg of child into drain

हिमाचल में हमीरपुर-शिमला नेशनल हाईवे पर जुखाला के समीप वीरवार शाम एक ट्रक चालक ने सड़क पार कर रहे बच्चे को कुचल दिया। इस दर्दनाक घटना में अबोध बच्चे का पांव टायर के नीचे आकर शरीर से अलग हो गया।

विज्ञापन


मौके पर कार्रवाई को पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कथित तौर पर दुर्घटना से चीथडे़-चीथड़े हुए टांग से अलग हुए मांस के हिस्सों को सड़क के नीचे गंदे पानी की नाली में फेंक दिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध में सड़क पर ट्रैफिक रोक दिया। इसमें शिमला जा रहे पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा और सीपीएस इंद्र दत्त लखनपाल को भी फंसना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आ गया था मासूम

police throw the cut off leg of child into drain

पुलिस के अनुसार वीरवार शाम हमीरपुर-शिमला एनएच पर स्थित जुखाला के समीप एक ट्रक ने सड़क पार कर रहा बच्चा ट्रक की चपेट में आ गया। दयोथ पंचायत के लुहारड़ा निवासी सुरेश कुमार का तीन वर्ष बेटा राहुल अपनी मां सवित्री देवी और नाना के साथ फुराल डडोग स्थित ननिहाल आ रहे थे।

जुखाला में टाटा सूमो से जैसे ही बच्चा उतरा तो सड़क पार करने लगा। अचानक सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी टांग टूट कर अलग हो गई। राहुल को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारकंड पहुंचाया गया। जहां राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।

और पुलिसवालों ने की ये शर्मनाक हरकत

police throw the cut off leg of child into drain

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने ट्रक चालक को अपना ट्रक लेकर चौकी जाने को कहा, जबकि उसके साथ कोई चौकी में नहीं गया। वहीं, बच्चे के शरीर से दुर्घटना में अलग हुए टांग के टुकड़ों को सड़क से नीचे नाली में फेंक दिया।

ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ गुस्सा निकालते हुए मौके पर ही सस्पेंड करने की मांग की। ग्रामीण इस बात पर अडे़ रहे कि जब तक प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते वह सड़क से नहीं हटेंगे।

जुखाला में पटवारखाना के पास लगे इस जाम में पंचायती मंत्री अनिल शर्मा भी फंस गए। उन्होंने आईजीएमसी फोन कर बच्चे का मुफ्त इलाज करने व सरकार की ओर से आर्थिक सहायता देने का आश्वासन किया। एएसपी भूपेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि चालक को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed