फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police declare six people wanted in burglary case at cm house.

सीएम के महल में चोरी का इलाके के छह लोगों पर शक

Fri, 30 Oct 2015 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 30 Oct 2015 12:22 PM IST
विज्ञापन
police declare  six people wanted in burglary case at cm house.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सराहन स्थित महल शांतिकुंज में हुई चोरी के मामले में छह लोग संदेह के दायरे में आ गए हैं। इनमें से दो संदिग्धों से पूछताछ हो चुकी है जबकि चार संदिग्ध अभी गायब हैं। पुलिस को अंदेशा है कि चोरी के पीछे किसी अनजान व्यक्ति का हाथ नहीं हो सकता।

विज्ञापन


ऐसा कोई व्यक्ति चोरी में संलिप्त है जिसे महल के बारे में अच्छे से पता होगा। अब इन चार संदिग्धों की तलाश की जा रही है जिन पर चोरी का शक है। संदेह इसलिए भी गहरा रहा है क्योंकि यह आरोपी वारदात के बाद से गायब हैं। इस मामले में संदिग्धों के मोबाइल रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं। उस रात कहां और किसको कॉल की गई उनसे भी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन


घटना वाली रात चोर महल से करीब तीन किलो चांदी का सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने महल के कॉमन दरवाजे का ताला लोहे की रॉड से तोड़कर चोरी की थी। बताया जा रहा है कि चोरों ने दशहरा उत्सव का फायदा उठाकर ही चोरी की। संदेह है कि महल में चोरी करने वालों को पहले से ही पता था कि परिसर में सुरक्षा के ठोस प्रबंध नहीं हैं। इन चोरों को यह भी मालूम था कि किन कमरों में कीमती सामान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महल से ये सामान चुरा ले गए हैं शातिर-
चोर मां भीमाकाली का चांदी का मोमेंटो, चार चांदी के गमले, दो चांदी के चौंरी और मुख्यमंत्री के कमरे में रखा चांदी जड़ित टेबल लैंप ले उड़े हैं। महल के प्रबंधक प्रेमराज महल से बाहर थे। सबसे पहले प्रबंधक को ही चौकीदार की पत्नी ने सूचना दी थी कि कोई चौकीदार को बाहर से बंद कर दिया था।

इस मामले में एसआईटी का गठन किया गया है और एएसपी (ग्रामीण) संदीप धवल को टीम का इंचार्ज बनाया है। अब संदिग्धों के हाथ आने के बाद इस पूरे मामले से पर्दा उठने की उम्मीद पुलिस लगा रही है।


चार संदिग्धों की है तलाश
- एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि इस मामले में छह संदिग्धों की सूची तैयार कर ली है। इनमें से दो से पूछताछ कर ली है। इन दोनों संदिग्धों का इस मामले से कोई लेनादेना नहीं है। चार संदिग्धों की तलाश जारी है। इनके सामने आने के बाद ही साफ तौर पर कुछ कह पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed