फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police caught sex racket in hotels at Nalagarh, Himachal.

होटलों में चल रहा था सेक्स रैकेट, तीन महिलाओं समेत 11 युवतियां पकड़ी

Sun, 26 Jun 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Updated Sun, 26 Jun 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
Police caught sex racket in hotels at Nalagarh, Himachal.

हिमाचल के जिला सोलन के नालागढ़ में दो होटलों में पुलिस ने छापामारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन होटलों में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 2 होटलों से 3 महिला दलालों समेत 11 युवतियों को पकड़ा है।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला दलालों और दो होटल मैनेजरों सहित 5 के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दोनों होटल रसूखदार नेताओं के हैं। एक होटल को नेता ने आगे लीज पर दे रखा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक देह व्यापार के लिए लाई गईं 8 लड़कियां दिल्ली, चंडीगढ़, लुधियाना, बिहार और हिमाचल की हैं। लड़कियों की उम्र 18 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों महिला दलाल इन लड़कियों को होटलों में ठहराती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रैकेट पकड़ने के लिए पुलिस ने बिछाया जाल

Police caught sex racket in hotels at Nalagarh, Himachal.

होटल मैनेजर उनके लिए ग्राहकों का प्रबंध करते थे। उधर, लड़कियों का कहना है कि उन्हें बहला फुसलाकर यहां लाया गया है। मामला संगीन होने के चलते एसपी बद्दी बशेर सिंह चौहान भी नालागढ़ पुलिस थाना पहुंचे।

इस तरह से चली कार्रवाई
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को नालागढ़ पुलिस ने डीएसपी नालागढ़ डॉ. साहिल अरोड़ा की अगुवाई में 3 होटलों में दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के कुछ नामी होटलों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

इस पर पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ होटलों में दबिश दी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक होटल से 6 और दूसरे होटल से 5 लड़कियों को हिरासत में लिया। दोनों होटल नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर हैं और पुलिस के मुताबिक दूसरा होटल बद्दी में है।

पंजाब और दिल्ली की हैं दलाल

Police caught sex racket in hotels at Nalagarh, Himachal.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 11 लड़कियों में तीन दलाल हैं, जिसमें से एक दलाल चंडीगढ़ की, एक दिल्ली और एक लुधियाना की है। यह तीनों दलाल क्षेत्र में काफी समय से देह व्यापार के गोरखधंधे को अंजाम दे रही थीं।  

दो लड़कियां हिमाचली
बताया जा रहा है कि इनमें से 2 लड़कियां हिमाचली भी हैं। एसपी बद्दी बशेर सिंह चौहान ने बताया कि देह व्यापार की भनक लगने के बाद नालागढ़ पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाई गई है।

पुलिस ने 3 दलाल महिलाओं के अलावा दो होटल मैनेजरों के खिलाफ इमोरल ट्रैफिकिंग की धारा 5ए, बी और डी के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 8 लड़कियों से पूछताछ चल रही है। पुलिस जांच में जुटी है और पता लगाया जा रहा है कि सेक्स रैकेट के तार कहां-कहां तक जुड़े हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed