फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police caught 32 grams of chitta, 1.76 lakh cash recovered, accused property seized

पुलिस ने पकड़ा 32 ग्राम चिट्टा, 1.76 लाख कैश भी बरामद, संपत्ति सीज

Tue, 06 Oct 2020 05:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Oct 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Police caught 32 grams of chitta, 1.76 lakh cash recovered, accused property seized
कार से चिट्टा बरामद - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कुल्लू जिले के प्रवेश द्वार भुंतर में पुलिस ने तस्करी के आरोपी के घर में छापा मारकर 32 ग्राम चिट्टा और 1.76 लाख कैश बरामद किया है। आरोपी और उसके पिता की आय के स्रोतों की छानबीन के बाद संपत्ति का आय से मिलान नहीं हुआ है। इसके बाद पुलिस ने 23 लाख की संपत्ति को भी सीज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी शिवा शर्मा पुत्र संजय शर्मा निवासी भुंतर लॉकडाउन के दौरान अपने पिता की बीमारी के बहाने चिट्टे की यह खेप चंडीगढ़ से लाया था। आरोपी खुद चिट्टा का इस्तेमाल करता था और उसके पास आय का कोई साधन नहीं है। आरोपी के पिता का कसोल में सन एंड विंड नाम से एक होटल है, जो लीज पर लिया गया है।
विज्ञापन


आरोपी के पिता ने चंडीगढ़ और पंचकूला के बड़े होटलों में बेटे और बेटी की शानदार शादियां की हैं। आरोपी के पिता के बैंक खातों से 70 लाख से अधिक रुपये का लेन-देन हुआ है। आरोपी शिवा शर्मा ने जनवरी 2020 में नई मारुति सियाज स्मार्ट हाइब्रिड गाड़ी 13 लाख रुपये में, 2018 में नई स्विफ्ट डिजायर कार 8 लाख में खरीदी है। आरोपियों के पास 3 और गाड़ियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि इतने कम समय में इतनी संपत्ति अर्जित करना और बैंक खाते से इतना लेन-देन करना आरोपी की आय के अनुरूप नहीं है। मामले में पुलिस ने 23 लाख की संपत्ति को सीज किया है। मामले की छानबीन चल रही है। कहा कि पुलिस द्वारा अब तक एनडीपीएस के 11 मामलों में 17 आरोपियों की पौने तीन करोड़ की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed