{"_id":"5bfe7949bdec2241946b3fac","slug":"police-arrested-man-with-900-grams-cannabis-in-chamba-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"900 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस ने नाका लगाकर पकड़ा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
900 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस ने नाका लगाकर पकड़ा मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तीसा (चंबा)
Updated Wed, 28 Nov 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भंजराडू़-बैरागढ़ मार्ग पर गुवाड़ी के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को 900 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने बुधवार को गुवाड़ी के पास नाका लगाया था। इस दौरान वहां से आने-जाने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि यहां से चरस की सप्लाई होने वाली है।
विज्ञापन
नाके के दौरान हेमराज पुत्र काबली राम निवासी गांव कलहेरा डाकघर धुलेई हाथ में बैग लिए सामने से आ रहा था। जिसने पुलिस को देख भागने की कोशिश की। इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। इस आधार पर पुलिस ने उसे दबोचा।
विज्ञापन
जब उसके बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें 900 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। यहां पर उसे पुलिस रिमांड दिया जाएगा।
विज्ञापन
रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से चरस कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी गहनता से पूछताछ करेगी। जिससे की चरस बेचने वाले मुख्य सरगना को पकड़ा जा सके।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चरस लेकर जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिलह्य में चरस समेत अन्य नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस इसी तरह सख्ती से कार्रवाई करेगी।