फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police arrest one accused in taxi highjack case at gagal.

टैक्सी हाईजेट और मर्डर के आरोपी को कांगड़ा लाई पुलिस

Mon, 28 Mar 2016 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 28 Mar 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
 police arrest one accused in taxi highjack case at gagal.
टैक्सी हाईजेक करने के बाद 32 मील में टैक्सी चालक को मौत के घाट उतारने के एक आरोपी को पुलिस कांगड़ा ले आई है। - फोटो : demo pic

हिमाचल के कांगड़ा में गगल से टैक्सी हाईजेक करने के बाद 32 मील में टैक्सी चालक को मौत के घाट उतारने के एक आरोपी को पुलिस कांगड़ा ले आई है। मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी को लाने के लिए पुलिस टीमें जेएडंके रवाना हो चुकी हैं।

विज्ञापन


तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने जल्द ही पकड़ने का दावा किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कुलजीत सिंह उर्फ राजा निवासी रियासी जिला जेएडंके के रूप में हुई है। एसपी संजीव गांधी ने कहा कि एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


जल्द ही अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया जाएगा। 14 जनवरी रात से गगल के लापता टैक्सी ड्राइवर विजय कुमार का शव 20 जनवरी को 32 मील क्षेत्र के पास एक पुलिया के नीचे मिला था। 14 जनवरी की रात को विजय कुमार अपनी टैक्सी में तीन लोगों को पठानकोट ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर शव की 32 मील के पास से बरामद किया था। मृतक विजय कुमार गगन में अपने मामा के घर में रहता था।इसके बाद से टैक्सी हाईजेक और मर्डर आरोपियों की तलाश जारी हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed