{"_id":"586bbbe34f1c1b0052159421","slug":"police-arrest-accused-son-in-law-in-mandi-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी से ससुर को मारने वाला दामाद गिरफ्तार, ऐसे फंसा जाल में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुल्हाड़ी से ससुर को मारने वाला दामाद गिरफ्तार, ऐसे फंसा जाल में
ब्यूरो/अमर उजाला, पंडोह (मंडी)
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्हाड़ी से ससुर की हत्या का आरोपी दामाद को हिमाचल की मंडी पुलिस की विशेष टीम ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। गत रविवार रात को हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। आरोपी को बुधवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस हत्या मामले की गहन तफ्तीश कर रही है। मंडी पुलिस की टीम ने एएसआई हेम राज के नेतृत्व में आरोपी जितेंद्र कुमार (30) निवासी पुराना बाजार सुंदरनगर को वारदात के चौबीस घंटे के भीतर चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को ससुराल वाले घर नहीं भेजते थे। जिस कारण पत्नी व ससुराल वालों से अकसर लड़ाई झगड़ा करता था। गत रविवार को भी इसी बात को लेकर ससुराल वालों के साथ झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
आरोपी ने दुकान से घट लौट रहे ससुर अशोक कुमार पर कुल्हाड़ी से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद कुल्हाड़ी को सड़क से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है। हत्या के बाद आरोपी जितेंद्र मौके से फरार हो गया था।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज की। आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार ट्रेस किया गया। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने एएसआई हेम राज की अगुवाई में टीम को चंडीगढ़ रवाना किया। जहां पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस आरोपी जितेंद्र कुमार को मंडी ले आई। जिसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।