फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pickpocketer theft 20 thousand in chintpurani temple.

चिंतपूर्णी में दर्शन को लाइन में खड़े श्रद्धालु की जेब साफ

Mon, 25 Jan 2016 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं (ऊना) Updated Mon, 25 Jan 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
Pickpocketer theft 20 thousand in chintpurani temple.

चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने आए लुधियाना के एक व्यवसायी की एक शातिर ने जेब काट डाली। श्रद्धालु व्यवसायी की जेब से 20 हजार रुपये एक एटीएम कार्ड लेकर चोर मौके से फरार हो गया। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में जेब काटते समय उक्त जेबकतरे की फोटो कैद हो गई है, लेकिन अभी तक जेबकतरे का कोई पता नहीं चला है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब के लुधियाना से एक व्यवसायी अन्नी बंसल परिवार सहित मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने आ हुए थे। जब वे मंदिर में मां के दर्शनों को लाइन में खड़े थे तो एक जेबकतरे ने इनकी जेब पर हाथ साफ कर 20 हजार रुपये की नकदी, एक एटीएम कार्ड सहित एक मास्टर कार्ड निकाल लिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


बाद में उन्हें अपनी जेब के कटे होने पता चला। उन्होंने मंदिर कार्यालय में जाकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें एक जेबकतरा श्रद्धालु की जेब से रुपये निकालता हुआ कैमरे में कैद हो गया है। कैमरों की रिकॉर्डिग देखने के बाद अन्नी बंसल जेबकतरे को ढूंढने मेन बाजार और बस स्टैंड तक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उक्त जेबकतरा श्रद्धालुओं के हत्थे नहीं चढ़ा। तब जाकर व्यवसायी ने रुपयों के चोरी की शिकायत मंदिर कार्यालय में दर्ज करवा दी है। मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने बताया कि ऐसा मामला आया है। श्रद्धालुओं ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed