{"_id":"ff5f9cbd8a71c2c050f4805a646afd1d","slug":"personnel-drinking-liquor-out-of-a-rush-electricity-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारू पीकर कर्मी टुन, बाहर बिजली बिल वालों की भीड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दारू पीकर कर्मी टुन, बाहर बिजली बिल वालों की भीड़
ब्यूराे/अमर उजाला,साेलन
Updated Sat, 28 Jun 2014 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्कुलर रोड पर बिजली बोर्ड के दफ्तर में रात्रि ड्यूटी के दौरान खूब दारू गटक ली और अंदर से कुंडी लगाकर जनाब सो गए। सुबह आंखें नहीं खुली और कार्यालय खुलने का समय हो गया।
विज्ञापन
शुक्रवार बिजली बिल की आखिरी तिथि होने के कारण लोग और स्टाफ एकत्र हो गए। वहीं मौके पर अधीक्षण अभियंता धीरज मित्तल भी पहुंचे। इसकी सूचना बिजली हेड ऑफिस भेज दी है।
विज्ञापन
सुबह 10.30 तक दरवाजा खोलने की पूरी कोशिश हुई। तो अनहोनी का अंदेशा देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यालय का दरवाजा जबरन खोला और अंदर जाकर रात्रि ड्यूटी पर सोए कर्मचारी को जगाया।
विज्ञापन
पुलिस ने कर्मचारी का मेडिकल करवाकर रपट डाली है। वहीं मामला बिजली बोर्ड के अधिकारियों को भी सुपुर्द कर दिया है। इस दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
उधर, एसएचओ सोलन अनिल धौल्टा ने कहा कि कर्मचारी का मेडिकल करवाया गया है। आगामी कार्रवाई विभाग करेगा। उधर, बिजली बोर्ड के एसडीओ ब्रजेश ठाकुर ने कहा कि इस मामले की सूचना आला अधिकारियों को सौंप दी है।