{"_id":"837dd1d7b1dd7095d0a48c4f9d474141","slug":"person-commit-suicide-at-kangra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से थी अनबन, जहर खाकर लगा लिया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से थी अनबन, जहर खाकर लगा लिया फंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, रे(कांगड़ा)
Updated Thu, 05 Nov 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
पत्नी से अनबन के चलते एक शख्स ने अपनी जान दे दी। इसने पहले जहर निगला फिर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के कांगड़ा का है। यहां फतेहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्थाना के निवासी प्रविंद्र सिंह पुत्र वतन सिंह ने बुधवार रात को जहरीला पदार्थ का सेवन करने के बाद फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
इससे प्रविंद्र सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक प्रविंद्र सिंह व उसकी पत्नी के बीच पिछले लगभग दो वर्षो से मनमुटाव चल रहा था। इसके चलते कन्या पक्ष वालों ने इंदौरा में प्रविंद्र सिंह के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था। कोर्ट की तरफ से प्रविंद्र सिंह को न्यायालय में पेश होने के कई पत्र भेजे थे, लेकिन प्रविंद्र सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुआ।
विज्ञापन
उसके बाद न्यायालय ने प्रविंद्र सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। इसी के चलते तनाव में आकर उसने फंदा लगा लिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी ज्वाली धर्म चंद वर्मा मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन