फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   People For Animal delhi team raid ta ponta.

पीएफए ने की छापेमारी, तेंदुए, बारहसिंगा और कछुए के अवशेष जब्त

Wed, 27 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन, पांवटा(सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन, पांवटा(सिरमौर) Updated Wed, 27 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
People For Animal delhi team raid ta ponta.
छापेमारी में कई वन्य प्राणियों के अवशेष बरामद किए गए हैं। - फोटो : अमर उजाला

पीपल फॉर एनिमल दिल्ली की टीम ने हिमाचल के पांवटा के रामपुरघाट स्थित एक फार्म हाउस में दबिश दी। छापेमारी में कई वन्य प्राणियों के अवशेष बरामद किए गए हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस थाने में वन्य जीव प्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की ओर से पिपल फॉर एनिमल संस्था को पांवटा में वन्य जीवों के प्रतिबंधित शिकार के बाद अंग तथा अवशेषों की बिक्री की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन


इसके बाद दिल्ली से पीएफए की विशेष टीम पहुंची। टीम की अगुवाई कर रहे ऑफिसर वाइल्ड लाइफ गौरव गुप्ता, एनिमल एक्टिविस्ट पूजा महाजन, पीएसए पानीपत के अध्यक्ष विनोद कुमार तथा गोपाल कृष्ण ने पहले उत्तराखंड तथा हिमाचल में ऐसे संदिग्ध ठिकानों के बारे पुख्ता जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी में बरामद हुई ये सारी चीजें, मुकदमा दर्ज

People For Animal delhi team raid ta ponta.
फार्म हाउस से बारहसिंगा का सिंग, तेंदुए का पंजा, 2 नाखून, कछुए का खोल और तेंदुए के दो दांत बरामद किए गए। - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार दोपहर करीब सवा दो बजे उत्तराखंड की सीमा से लगते पांवटा के रामपुरघाट स्थित एक फार्म हाउस में छापा डाला। फार्म हाउस से बारहसिंगा का सिंग, तेंदुए का पंजा, 2 नाखून, कछुए का खोल और तेंदुए के दो दांत बरामद किए गए।

फार्म हाउस से अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांवटा थाना ले जाकर मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर, एसपी सिरमौर सौम्या सांबशिवन से पुष्टि की है। एसपी ने कहा कि पीएफए टीम की तरफ से मामला दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed