फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Panchayat secretary abused pregnant woman

पंचायत सचिव ने गर्भवती से किया दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Apr 2018 09:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नौहराधार (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, नौहराधार (सिरमौर) Updated Fri, 20 Apr 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
Panchayat secretary abused pregnant woman

संगड़ाह उपमंडल की एक पंचायत में गर्भवती के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। आरोप है कि संबंधित पंचायत सचिव ने बीपीएल सूची में नाम दर्ज करवाने की एवज में महिला से शारीरिक संबंध बनाने को कहा। 

विज्ञापन


महिला के इंकार करने पर उसने उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया गया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन

जंगल में ले जाकर किया दुराचार

Panchayat secretary abused pregnant woman

महिला ने आरोप लगाया है कि बुधवार सुबह पंचायत सचिव ने उसके साथ दुराचार किया। बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय विवाहित गर्भवती है। पंचायत सचिव ने जंगल में ले जाकर उससे दुराचार किया।

जंगल में लकड़ी लेने गए पीड़िता के पति को भी चीखने की आवाजें आई तो वह मौके पर पहुंचा। उसने आरोपी को वहां से भागते हुए देखा। इसके बाद नौहराधार पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया गया।

बुधवार सुबह से फरार चल रहे पंचायत सचिव सोम प्रकाश को पुलिस ने वीरवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जंगल में छिपा था। नौहराधार पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed