फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   panchayat pradhan arrested for taking one lakh bribe in kangra

एक लाख रिश्वत लेते पकड़ी पंचायत प्रधान, यहां पढ़ें पूरा मामला

Thu, 30 May 2019 07:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 May 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
panchayat pradhan arrested for taking one lakh bribe in kangra
कांगड़ा जिले के उपमंडल बैजनाथ की संसाल पंचायत की प्रधान को एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस की टीम ने पकड़ा है। आरोप हैं कि प्रधान ने ठेकेदार से काम के बदले में एक लाख की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन


ठेकेदार ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी थी। गुरुवार को रिश्वत के पैसे लेते समय प्रधान के साथ उसका पति भी मौके पर मौजूद था। विजिलेंस टीम को देख वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


जबकि आरोपी प्रधान ने टीम को देखकर पैसों को नीचे गिरा दिया। आरोपी पंचायत प्रधान आशा देवी को शुक्रवार को धर्मशाला स्थित न्यायालय में पेश किया जाएगा। संसाल से थाथी गांव के रास्ते पर कटिंग के काम के लिए पांच लाख रुपये की राशी स्वीकृत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजिलेंस ने ऐसे पकड़ा मामला

ठेकेदार कार्य को पूरा करने के बाद बैंक चैक की मांग कर रहा था। पंचायत सचिव ने ठेकेदार को चैक दे भी दिया था, लेकिन पंचायत प्रधान उस पर हस्ताक्षर नहीं कर रही थीं। लेने-देन की बात तय होने के बाद पंचायत प्रधान ने ठेकेदार को गुरुवार सुबह दस बजे पंचायत घर में बुलाया।

ठेकेदार ने इसकी शिकायत पहले ही विजिलेंस में की थी, लेकिन लेन-देन के लिए दिन और समय तय न होने के कारण विजिलेंस की टीम प्रधान को पकड़ नहीं पा रही है। 

 डीएसपी विजिलेंस रंधीर सिंह की अगुवाई में 15 सदसीय टीम ने सुबह साढ़े 10 बजे पंचायत घर में पंचायत प्रधान को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। आरोपी प्रधान का पति मौके से फरार हो गया।

उधर, डीएसपी विजिलेंस रंधीर सिंह ने बताया कि आरोपी प्रधान से पूछताछ की जा रही है। खबर लिखे जाने तक विजिलेंस टीम पंचायत घर में जांच में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed