सेक्स रैकेट: इंटरनेट पर लग रही लड़कियों की बोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का नेटवर्क इंटरनेट पर भी फैला हुआ है। नेट पर लड़कियों की बोली लग रही है। इसके लिए बाकायदा वेबसाइट पर फोन नंबर और फोटो उपलब्ध कराए गए हैं।
फोन पर संपर्क करने पर बताया जाता है कि डील दलाल के माध्यम से होगी। इस धंधे में स्थानीय युवतियों से लेकर बाहरी राज्यों से भी युवतियां लाई जा रही हैं। कुछेक वेबसाइट में युवतियों ने अपना पूरा पता तक दिया हुआ है।
गूगल पर एक क्लिक करते ही हिमाचल के हर शहर की महिला, लड़कियों के रेट तय हो रहे हैं। गूगल पर अगर आप एसकोर्ट या काल गर्ल सर्विस इन धर्मशाला, पालमपुर, कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला, कुल्लू-मनाली टाइप करेंगे तो आपको कॉल गर्ल्स का पूरा प्रोफाइल दिखने लगेगा।
हर जानकारी उपलब्ध
वेबसाइट पर फोन नंबर भी उपलब्ध हैं। यही नहीं उस पर दो घंटे से लेकर पूरी रात तक टैरिफ रेट अंकित है। इस वेबसाइट पर जब छानबीन की तो पता चला कि वेबसाइट पर एक रात के 15 हजार से 30 हजार रुपये तक का रेट फिक्स किया गया है।
इसमें हिमाचल के हर जिले से लेकर तमाम छोटे बड़े शहरों की कॉल गर्ल्स के नंबर अंकित किए गए हैं। इसमें दो घंटे के 15 हजार, 3 घंटे पर 20 हजार और पूरी रात के 30 हजार रुपये तक रेट फिक्स किए गए हैं। इससे पता चलता है कि किस तरह से संगठित तरीके से इस पूरे सेक्स रैकेट को चलाया जा रहा है।
डील करने के लिए दलाल
वेबसाइट में दिए गए नंबरों पर संपर्क किया गया तो पता चला कि डील दलालों के जरिए होती है। फोन पर कॉल गर्ल्स की बुकिंग के बाद इसकी अदायगी के लिए कैश दलालों के खाते या फिर कॉल गर्ल्स को मौके पर दिए जाते है।
उल्लेखनीय है कि इंटरनेट पर जिस्मफरोशी का धंधा करना आईटी एक्ट के तहत कानून जुर्म है। मगर बावजूद इसके दलालों को न तो सरकार का खौफ है और न ही पुलिस का।
आईजी नार्थन जोन जीडी भार्गव ने बताया कि आईटी एक्ट की धाराओं का उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही पुलिस धंधे में जुड़े लोगों को हिरासत में लेगी।