फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one person died when he ging to home

खाई में गिरने से एक शख्स की मौत

Thu, 17 Jul 2014 06:37 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, मंडी
ब्यूराे/अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 17 Jul 2014 06:37 PM IST
विज्ञापन
one person died when he ging to home

मंडी जिला के उपमंडल सरकाघाट के खलारडू गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक ढाबा चलाता था। रात को ढाबा बंदकर घर लौट रहा था। इस हादसे में मृतक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार खलारडू गांव का रत्न चंद (53) बस स्टैंड पर ढाबा चलाता था। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे ढाबा बंदकर घर लौट रहा था। बस स्टैंड से करीब तीन किमी दूर सड़क किनारे से उसका पांव फिसल गया।
विज्ञापन


इससे मृतक करीब पांच फुट गहरी खाई में जा गिरा। सिर के बल गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना के बारे में रात भर किसी को पता नहीं चला।

वीरवार सुबह जब स्थानीय लोग बाजार की ओर निकले तो मृतक को खाई में पड़े देखा। घटना का पता चलते पर परिजन उसे तत्काल सरकाघाट अस्पताल ले आए।

यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनाें के सुपुर्द कर दिया है। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed