{"_id":"611205ee8ebc3e7ba025658f","slug":"one-person-died-in-a-fight-over-parking-in-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: दो गुटों में पार्किंग को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मंडी: दो गुटों में पार्किंग को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत
Tue, 10 Aug 2021 10:22 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:22 AM IST
सार
सूचना मिलते ही देर रात एसपी मंडी ने घटनास्थल का दौरा किया। घटना की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर ली है।
विज्ञापन
व्यक्ति की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्ह घाटी के छातडू गांव में रोड साइड पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान छोटू राम पुत्र लछमन
विज्ञापन
के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे पार्किंग को लेकर दो गुटों में झगड़ा हुआ। छोटू राम बीच-बचाव करने आया।
इसी बीच किसी चीज से उसके सिर पर किसी ने वार कर दिया। छोटूराम वहीं गिर पड़ा। उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज में लाया गया। जहां चिकिसकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही देर रात एसपी मंडी ने घटनास्थल का दौरा किया। घटना की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर ली है।
विज्ञापन