फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One Killed in Fight Between Labourer at Una.

नशे में धुत मजदूरों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, एक घायल

Sat, 31 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 31 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
One Killed in Fight Between Labourer at Una.

हिमाचल के ऊना में प्रवासी मजदूरों में हुए खूनी संघर्ष में एक मजदूर की मौत हो गई है। यह यूपी का रहने वाला था। हमले में एक मजदूर घायल हुआ है। ऊना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव टक्का स्थित ईंट भट्ठे पर नशे में धुत प्रवासियों मजदूरों में हुए खूनी संघर्ष में एक मजदूर की मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद से आरोपी मौके से फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका है। हादसे के शिकार की पहचान राज नारायण निवासी गांव खेहर तहसील बवेरू जिला वांदा (यूपी) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एसपी अनुपम शर्मा और एडिशनल एसपी मदन लाल कौशल ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। जानकारी के मुताबिक वीरवार रात टक्का के ईंट भट्ठे पर नशे में धुत्त राज नारायण, सोमनाथ तथा राजा भैय्या की किसी बात को लेकर बहस हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानलेवा हुआ हमला तो एक ने कमरे में छिपकर बचाई जान

One Killed in Fight Between Labourer at Una.

देखते ही देखते राजा भैय्या ने अचानक दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया। इतने में सोमनाथ तो अपनी जान बचाने के लिए पास बने एक कमरे में जाकर छिप गया। जबकि राज नारायण और राजा भैय्या के बीच काफी देर तक जमकर खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें राज नारायण की मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी राजा भैय्या निवासी पछहुआ (यूपी) घटनास्थल से भाग निकला। शुक्रवार सुबह पुलिस को वारदात की सूचना मिली। जिस पर डीएसपी प्रोबेशनर चंद्रपाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

इस बीच पुलिस ने घायल सोमनाथ के बयान लिए। सोमनाथ ने राजा भैय्या पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed