फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   on fears of terrorist Seal Himachal boundary

प्रदेश में आतंकी हमले का अंदेशा, सीमाएं सील

Sat, 19 Jul 2014 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 19 Jul 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
on fears of terrorist Seal Himachal boundary

हिमाचल प्रदेश में सेना की वर्दी में आतंकवादियों के घुसने की सूचना पर प्रदेश पुलिस ने सभी सीमाएं सील कर दी है। साथ ही सर्च आपरेशन भी तेज कर दिया है।

विज्ञापन


हालांकि अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है। सीआरपीएफ के आईजी ने प्रदेश पुलिस को अलर्ट किया था कि जम्मू कश्मीर के कठुआ से 15 किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाकों से चार आतंकवादी प्रदेश की ओर बढ़ रहे हैं। यह जानकारी प्रैस वार्ता में डीजीपी संजय कुमार ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वीरवार को इस संबंध में पुलिस प्रमुख ने अलर्ट जारी कर दिया है, अब मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस विभाग ने जम्मू कश्मीर के साथ लगते बार्डर को सील कर सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू से हिमाचल की 216 किलोमीटर सीमा

on fears of terrorist Seal Himachal boundary

जम्मू कश्मीर के साथ 216 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है, जिसमें अकेले चंबा की करीब 203 किलोमीटर लंबी शामिल है। इसके अलावा अन्य राज्यों से लगती सीमाओं पर भी पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।

इनमें पंजाब के साथ 371, 134 हरियाणा, 5 किलोमीटर उत्तरप्रदेश और 216 किलोमीटर उत्तराखंड से लगती सीमा शामिल है। सुरक्षा के मद्देनजर विभाग ने भाखड़ा बांध की पुलिस सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

उधर, लेह में होने वाले कालचक्र कार्यक्रम और मणिमहेश यात्रा को लेकर भी पुलिस प्रमुख ने सचेत रहने के निर्देश जारी किए हैं। चीन के साथ हिमाचल की 145 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है, जिसकी सुरक्षा का जिम्मा आईटीबीपी के पास हैं।

कालचक्र तक रहेगी पुलिस पोस्ट

on fears of terrorist Seal Himachal boundary

लाहौल-स्पीति जिले के सरचू में जम्मू कश्मीर पुलिस ने करीब आठ किलोमीटर अंदर सरचू में पुलिस चौकियां बना दी है। पुलिस विभाग ने इसे सामान्य बात कहा और बताया कि ये चौकियां कालचक्र को लेकर अस्थाई तौर पर बनाई गई है। इसमें किसी भी तरह की चिंता की बात नही है। कालचक्र में दलाई लामा जा रहे हैं।

प्रदेश की तरफ हिमाचल में आतंकवादियों के आने की सूचना पर सभी सीमाएं सील कर दी गई है। पूरी चौकसी बरती जा रही है, लेकिन अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं सरचू में जम्मू कश्मीर पुलिस की चौकियां अस्थाई तौर पर बनाई गई है, कालचक्र तक ही इनका निर्माण किया गया है। इससे हिमाचल को किसी तरह से कोई परेशानी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed