फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   old woman murdered and looted her ornaments in rohru shimla

गला घोंटकर वृद्धा की हत्या, नाक और कान के गहने भी लूटे

Fri, 16 Aug 2019 08:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहडू (शिमला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहडू (शिमला) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Aug 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
old woman murdered and looted her ornaments in rohru shimla
प्रतीकात्मक तस्वीर

जिला शिमला के चिड़गांव में घर में अकेली बुजुर्ग महिला की उसके ही ढाठू(दुपट्टा) से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी उसके नाक और कान के गहने लूटकर फरार हो गए। घटना 15 अगस्त दोपहर की है।

विज्ञापन


आरोपियों में दो मंडी के जबकि एक बिलासपुर जिले का है। पुलिस को पांच घंटे बाद वारदात का पता चला। सीसीटीवी की फुटेज में मृतक महिला के पड़ोसी ने तीनों आरोपी पहचान लिए। पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर तीनों आरोपियों को शिमला के घणाहट्टी में बस से जाते समय गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


तीनों आरोपी रोहड़ू लाए गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वृद्धा के किराये पर रह रहे युवक के कमरे की चाबी देने से मना करने पर तीनों युवकों ने आपा खो दिया। पुलिस के अनुसार रामपत्ति पत्नी स्व. केदार सिंह गांव दुनणा चिड़गांव बाजार में अपने घर तक अकेली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अगस्त की छुट्टी होने होने के चलते परिवार के अन्य सदस्य गांव गए हुए थे। दोपहर 12.30 बजे तीन लोग बुजुर्ग महिला के घर के दरवाजे पर आए और उससे एक किरायेदार के कमरे की चाबी की मांग कर रहे थे।

महिला ने चाबी देने से इनकार किया तो उनके बीच बहस हो गई। शोरगुल सुन पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति बाहर आया उसने युवकों को देखा। उसने इस पर ज्यादा गौर नहीं किया और अंदर चला गया।

शाम करीब पांच बजे महिला के परिजनों ने पड़ोसी को फोन किया और घर वाले फोन पर कोई जवाब न मिलने की बात कही। साथ ही पड़ोसी को घर जाकर देखने को कहा। पड़ोसी ने पाया कि बुजुर्ग महिला के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था।

खिड़की से देखा तो महिला बिस्तर पर मृत पड़ी थी। पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के अनुसार महिला का ढाठू से गला घोंटा गया। नाक व कान के सोने के गहने गायब थे।

पुलिस टीम को पड़ोसी ने बताया कि दिन के समय बुजुर्ग महिला के साथ तीन युवक बहस कर रहे थे। पुलिस ने तुरंत बाजार की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की तो उसमें नजर आ रहे तीनों युवकों को पड़ोसी ने पहचान लिया।

पुलिस ने सभी थानों की फुटेज भेज अलर्ट कर दिया। गुरुवार देर रात शिमला के बालूगंज थाने की पुलिस टीम ने तीनों युवकों को घणाहट्टी के पास बस से गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपियों को लाया गया। पुलिस ने आगामी प्रक्रिया पूरी कर पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed