फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   old shopkeeper murdered at arki, himachal.

बुजुर्ग कारोबारी की हत्या, हत्यारों का नहीं लगा सुराग

Sun, 08 May 2016 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अर्की (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, अर्की (सोलन) Updated Sun, 08 May 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन
old shopkeeper murdered at arki, himachal.
मृतक स्वास्थ्य विभाग से चालक के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। - फोटो : Demo pic

हिमाचल के जिला सोलन की नगर पंचायत अर्की के वार्ड नंबर तीन में एक कारोबारी की किसी ने हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। इस निर्मम वारदात से हर कोई दहशत में है। वारदात देररात की बताई जाती है। इसका पता शुक्रवार सुबह चला।

विज्ञापन


लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हरिराम पुत्र स्व. बाल कृष्ण (80) निवासी बागी पलोग अर्की नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 में अपने मकान में रहता था।
विज्ञापन


इसी मकान में वह करियाने की दुकान करता था। मृतक स्वास्थ्य विभाग से चालक के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। शुक्रवार सुबह अर्की पुलिस को इस बात की सूचना मिली की हरिराम की किसी ने हत्या कर दी है। वारदात का पता उस समय चला जब उनके किरायेदार की एक लड़की उनकी दुकान में सामान लेने गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की ने दुकान का शटर खुला पाया तो वह दुकान के साथ लगते हरिराम के कमरे में बुलाने चली गई। यहां उसने दुकानदार को चोटिल अवस्था में नीचे गिरे हुए पाया। इसकी सूचना लड़की ने तुरंत घरवालों को दी तथा फिर पुलिस को सूचित किया गया।


पुलिस ने तुरंत घटनास्थल का दौराकर उस स्थान को अधिकारियों और फोरेंसिक लैब की टीम के आने तक सील कर दिया।  बाद में फोरेंसिक टीम ने शव से साक्ष्य एकत्रित कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसकी पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर सिंह राठौर ने की है। बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है तथा हर पहलु को ध्यान में रखकर इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed