फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Old Man Murdered at Rohru, shimla.

घर में घुसे युवक ने बुजुर्ग को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला

Fri, 02 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहडू
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहडू Updated Fri, 02 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Old Man Murdered at Rohru, shimla.

शिमला के साथ लगते रोहड़ू के कनेवरा गांव में एक युवक ने डंडे से पीट कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी है। । युवक ने हत्या उस व्यक्ति के घर में घुस कर की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मामले की जांच के लिए पुलिस मौके पर रवाना हुई है। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम करीब साढे़ चार बजे कनेवरा गांव के युवक सन्नी उर्फ संगीत कश्यप ने उसी गांव के सरजन दास उम्र 70 साल की उसके घर में घुस की डंडे से पीट कर हत्या की है।
विज्ञापन


हत्या का पता चलने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस थाना रोहडू में दी। रोहडू पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक का शव बरामद कर लिया है। युवक को गिरफ्तार कर देर शाम तक पुलिस हत्या के कारण की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले भी हो चुकी है हत्या की वारदात

Old Man Murdered at Rohru, shimla.

प्राथमिक जांच में पुलिस को हत्या के कारण का पता नहीं चला है। दो दिन पहले 30 आगस्त को इसी क्षेत्र में कांगड़ा के युवक की हत्या हो चुकी है।  उसका अभी पुलिस को सुराग नहीं लग पाया है। तीसरे दिन एक और हत्या ने फिर क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

डीएसपी कमल किशोर ने कनेरवा गांव में बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या की पुष्टि की है। उन्होंने कहा पुलिस की टीम मौके पर मामले की जांच कर रही है। आरोपी युवक को गिरफतार कर लिया गया है। हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed