{"_id":"5d00fa9cbdec22078d331367","slug":"notice-to-kinnaur-deputy-education-director-on-distributing-school-uniform-without-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना जांचे स्कूल वर्दी बांटने पर उप निदेशक किन्नौर को नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिना जांचे स्कूल वर्दी बांटने पर उप निदेशक किन्नौर को नोटिस
Thu, 13 Jun 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Jun 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने स्मार्ट स्कूल वर्दी के सैंपल जांचे बिना स्कूलों में वर्दी आवंटित करने के मामले में उपनिदेशक किन्नौर को नोटिस जारी किया है। निदेशक रोहित जम्वाल ने बताया कि सभी जिला अधिकारियों को वर्दी के सैंपलों की नई दिल्ली की श्रीराम लैब से जांच करवाने को कहा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किन्नौर में वर्दी के सैंपल जांचे बिना ही आवंटन कर दिया गया। इसको लेकर जिला अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। निदेशक ने बताया कि चंबा जिला में वर्दी के सैंपल टेंडर के सैंपल से मेल नहीं करने के मामले में निदेशालय ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन
इस मामले को खाद्य आपूर्ति निगम से भी उठाया जाएगा। निदेशक ने बताया कि चंबा में स्थानीय अधिकारियों ने प्रथम दृष्टया ही सप्लाई हुई वर्दी को टेंडर में दिए गए सैंपल के समकक्ष नहीं पाया। जिसके चलते फिलहाल वर्दी आवंटन अभी नहीं किया जाएगा। जल्द ही इस मामले में आगामी फैसला होगा।
विज्ञापन