नौ साल की मासूम का क्या कसूर कि मिली दर्दनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति उदयपुर में नौ वर्षीय बच्ची का पहले अपहरण और फिर बेरहमी से कत्ल का मामला सामने आया है। हत्यारा मासूम के शव को नाले में फैंककर फरार हो गया।
हालांकि सोलन पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और देर शाम उसे केलांग पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है लेकिन उसने ऐसा क्यों किया इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। नौ वर्षीय विमला 26 अगस्त को रहस्मयी परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि बच्ची का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतारा गया है।
इसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट केलांग थाने में दर्ज करवाई। हत्या के फौरन बाद हत्या का आरोपी अर्जुन फरार हो गया था। दो सितंबर को कारदंग पुल के समीप मासूम का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ था।
सोलन के होटल से आरोपी गिरफ्तार
नेपाली के वारदात के बाद से अचानक गायब होने से पुलिस को उस पर शक हुआ। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को उसकी फोटो भेजकर तलाश करने की अपील की गई। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन में सोलन के एक होटल में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घाटी की समाजसेवी महिला शबनम ठाकुर, सावित्री देवी, शकुंतला, राधिका और मीना ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि घटना को अंजाम देने वाले दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि इस घटना से देवभूमि शर्मसार हुई है।
एसएचओ केलांग लोकेंद्र नेगी ने बताया कि अर्जुन को सोलन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे केलांग लाया जा रहा है। पूछताछ के बाद इस केस को सुलझा लिया जाएगा।
मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाल एकता समाज के अध्यक्ष जय बहादुर ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पुलिस से मजदूर की बेटी की हत्या से जल्द पर्दा उठाने की अपील है।