फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   newborn thrown onto the highway in kullu himachal pradesh

हाईवे किनारे फेंका नवजात, पुलिस के पहुंचने से पहले गायब

Mon, 06 Jun 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मौहल (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मौहल (कुल्लू) Updated Mon, 06 Jun 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
newborn thrown onto the highway in kullu himachal pradesh
साक्ष्य के अभाव पर अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।

कुल्लू शहर से सटे मौहल गांव के समीप नेशनल हाईवे किनारे एक नवजात फेंकने का मामला सामने आया है। हालांकि मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही जीवित नवजात पुलिस को नहीं मिला। मामला शुक्रवार देर शाम का है। साक्ष्य के अभाव पर अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। हालांकि पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे पुलिस थाना भुंतर को अज्ञात नंबर से कॉल आया कि मौहल के समीप एनएच किनारे एक जीवित नवजात गिरा हुआ है। जिस पर पुलिस दल मौके लिए रवाना हुआ। लेकिन मौके पर पहुंचने पर पुलिस को कुछ न मिला। पुलिस ने स्थानीय लोगों से मामले को लेकर पूछताछ भी की। लेकिन मौके पर कोई साक्ष्य नहीं मिला।
विज्ञापन


पुलिस आसपास के लोगों से भी मामले को लेकर जानकारी जुटा रही है। हालांकि अभी तक मामले में पुलिस के पास कॉल के अलावा कोई भी ठोस सबूत नहीं मिला है। पुलिस को आई कॉल में बताया गया था कि करीब सात से दस दिनों का एक बेबी ब्वाय सड़क किनारे गिरा हुआ है। नवजात को जीवित बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन मौके पर कुछ न मिलने पर पुलिस जवान भी चौंक गए। काफी देर तक पुलिस जीवित नवजात का पता लगाने में जुटी रही, लेकिन सफलता न मिलने पर स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद वापस लौट गई। कुछ हाथ न लगने के बावजूद भुंतर पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।


इधर, भुंतर पुलिस थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मौहल के समीप एक जीवित नवजात मिलने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस दल मौके पर गया था, लेकिन वहां कुछ न मिला। साक्ष्य के अभाव में मामला दर्ज नहीं हो पाया है। बावजूद इसके मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed