फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Newborn Baby Killed and Thrown into Dustbin.

नवजात से दरिंदगी, गर्भनाल से गला दबाकर कूड़ेदान में फेंकी

Sat, 21 Jan 2017 03:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sat, 21 Jan 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
Newborn Baby Killed and Thrown into Dustbin.

हिमाचल के बिलासपुर में नवजात से दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कूड़ेदान में फेंकी गई बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस के अनुसार घुमारवीं के बजोहा वार्ड में कूड़ेदान से बरामद किए गए नवजात बच्ची के शव मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शव का पोस्टमार्टम करने के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस मान रही थी कि मृत बच्ची को कुछ लोग कूड़ेदान में फेंककर चले गए हैं। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार नवजात को गला घोंटने के बाद यहां फेंका गया था।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भी इसे हत्या का मामला मान लिया है। पुलिस अब इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर रही है। इसके अलावा आरोपियों की तलाश के लिए जांच भी तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भनाल से दबाया गया गला, फिर कूड़ेदान में फेंका

Newborn Baby Killed and Thrown into Dustbin.

पुलिस के अनुसार मीट मार्केट एरिया में नगर परिषद की ओर से रखे गए एक कूड़ेदान में कुछ दिन पहले एक नवजात बच्ची का शव बरामद किया था। अज्ञात लोगों ने अपना गुनाह छिपाने के मकसद से बच्ची का शव यहां फेंक दिया था।

पुलिस ने जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि नवजात का गर्भनाल से गला दबाया गया है। इसके गले पर कुछ निशान भी मिले। पूरा मामला समझ में आते ही अब पुलिस ने जांच में तेजी ला दी है। यह संगीन मामला सामने आने के बाद इलाके के लोग भी सकते में हैं।

डीएसपी राजेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed