दरिंदगी! रॉड से पीटकर ली पत्नी की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉड से पीटकर एक शख्स ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी मरने से पहले अपनी पत्नी को अस्पताल भी लाया मगर जैसे ही उसकी मौत हुई, ये फरार हो गया। मामला शिमला के साथ लगते रोहड़ू इलाके का है।
पुलिस थाना रोहडू में एक नेपाली मूल के व्यक्ति पर पत्नी की हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टेक बहादुर अपनी पत्नी अनिता के साथ गंगानगर में रहता था। 22 अक्तूबर को टेक बहादुर अपनी पत्नी अनीता को घायल अवस्था में जुब्बल अस्पताल लाया। जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया।
शव छोड़कर भागा आरोपी
आईजीएमसी में 23 अक्तूबर को महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टर्माटम करवाया। पोस्टर्माटम में महिला की मौत का कारण सर पर आई गंभीर चोटे बताई गई। इसी बीच टेक बहादुर महिला के शव को छोड़कर फरार हो गया।
टेक बहादुर के फरार होने के बाद पुलिस को शक हुआ कि उसने ही अपनी पत्नी अनीता को बेरहमी से मारा है। पूरी छानबीन के बाद सोमवार को पुलिस ने टेकबहादुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
डीएसपी रोहडू राजकुमार चंदेल ने बताया कि महिला का पति टेकबहादुर फरार है। पुलिस ने टेकबहादुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण सर पर आई गहरी चोटें बताई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।