फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nepali boy arrested in burglary case at cm house shantikunj.

सीएम के महल में चोरी का जल्द हो सकता है पर्दाफाश

Mon, 02 Nov 2015 10:46 AM IST
Updated Mon, 02 Nov 2015 10:46 AM IST
विज्ञापन
nepali boy arrested in burglary case at cm house shantikunj.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सराहन स्थित महल शांतिकुंज में हुई चोरी के मामले में नेपाली मूल के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान मोहर सिंह के तौर पर हुई है। इसे महल के साथ ही एक घर से मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा गया है। पुलिस को अंदेशा है कि महल से सामान चोरी करने के बाद आरोपी इसी रास्ते से भागे थे। रास्ते में एक घर में दाखिल हुए और वहां रखा मोबाइल लेकर आरोपी फरार हो गया, जिसे ज्यूरी के पास पुलिस ने पकड़ लिया।

विज्ञापन


आरोपी आपराधिक किस्म का है। पुलिस को उम्मीद है कि यह महल में हुई चोरी के बारे में अहम जानकारियां पुलिस को दे सकता है। आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं। इससे पहले जो छह संदिग्ध पुलिस की जांच के दायरे में थे, उनसे कुछ खास जानकारी हासिल नहीं हो पाई।
विज्ञापन


हालांकि महल में चोरी के समय इन आरोपियों की मोबाइल लोकेशन सराहन के आसपास ही थी। इस मामले को सुलझाने में पुलिस दिन-रात एक कर रही है लेकिन कोई बड़ी कामयाबी अब तक हाथ नहीं लग पाई है। घटना वाली रात चोर महल से करीब तीन किलो चांदी का सामान चोरी कर ले गए थे। चोरों ने महल के मेन दरवाजे का ताला लोहे की रॉड से तोड़कर चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने दशहरा उत्सव का उठाया था फायदा

nepali boy arrested in burglary case at cm house shantikunj.

बताया जा रहा है कि चोरों ने दशहरा उत्सव का फायदा उठाकर ही चोरी की। संदेह है कि महल में चोरी करने वालों को पहले से ही पता था कि परिसर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। इन चोरों को यह भी मालूम था कि किन कमरों में कीमती सामान है। चोर मां भीमाकाली का चांदी का मोमेंटो, चार चांदी के गमले, दो चांदी के चौंरी और मुख्यमंत्री के कमरे में रखा चांदी जड़ित टेबल लैंप ले उड़े हैं।

महल के प्रबंधक प्रेमराज महल से बाहर थे। सबसे पहले प्रबंधक को ही चौकीदार की पत्नी ने सूचना दी थी कि कोई चौकीदार को बाहर से बंद कर गया है। इस मामले में एसआईटी का गठन किया गया है और एएसपी (ग्रामीण) संदीप धवल को टीम का इंचार्ज बनाया है। टीम हर पहलू पर तफ्तीश कर रही है। मुखबिरों का जाल भी पुलिस ने चारों ओर फैला रखा है। चोरी के सामान की खरीद फरोख्त करने वालों पर भी पुलिस की नजर है।

एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि इस मामले में संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। मोबाइल चोरी के आरोप में एक नेपाली को भी गिरफ्तार किया है। उसी रात को आरोपी ने एक घर से मोबाइल चोरी किया था। इसकी कहीं महल से चोरी हुए सामान में कोई संलिप्ता है या नहीं, इस दिशा में भी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed