फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Murder in paonta sirmour.

आमलेट को लेकर खूनी झड़प, दोस्त को घोंप दिया चाकू

Sat, 24 Oct 2015 09:02 PM IST
Updated Sat, 24 Oct 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
Murder in paonta sirmour.

आमलेट को लेकर युवकों में खूनी झड़प हो गई। पहले तीन दोस्तों ने जय सिंह पर लात घूंसे बरसाए और फिर चाकू निकाल कर पेट में घोंप दिया। मामला हिमाचल के सिरमौर जिले का है। गोंदपुर में महज एक आमलेट को लेकर युवाओं में खूनी झड़प और एक की मौत होने से सभी लोग हतप्रद हैं। आरोपी युवकों ने मारपीट करते हुए दूसरे युवक पर चाकू घोंप दिया। औद्योगिक इकाई में कार्यरत युवकों में से एक की बेहद निर्ममता से हत्या करने से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


नशे की लत ने युवाओं को हत्यारा बना दिया। अब तीनों आरोपी युवक सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। शुरुआती पूछताछ में पता चल रहा है कि माजरी निवासी आरोपी प्रमोद (28) ने पंजाब के आनंदपुर साहिब मेले से चाकू खरीदा था। आरोपी ननसेर मेले में भी चाकू जेब में लेकर घूम रहा था।

विज्ञापन

आमलेट पहले लेने को हुई बहस

Murder in paonta sirmour.

एक अन्य आरोपी युवक के पास से पुलिस को लोहे का पंच मिला है। कांगड़ा के ग्राम चुड़ी निवासी संदीप कुमार व जय सिंह निवासी शावड़ी गुईना पांवटा औद्योगिक इकाई गोंदपुर में नौकरी करते हैं। नशे की लत के चलते वह होटल में रूक कर नशा कर रहे थे। शुक्रवार रात को बाइक पर सवार होकर ब्यास व माजरी गांव के आरोपी तीन युवक नशा करके ननसैर मेले से आए थे।

उन्होंने गोंदपुर होटल में भी नशा किया। जब वह एक- दूसरे के समीप टेबल पर बैठे तों आमलेट पहले लेने को लेकर उनमें बहस शुरू हो गई। तीनों ने मिलकर पहले जय सिंह की मुक्कों, लात घूंसों से पीटा। इस बीच एक आरोपी प्रमोद ने चाकू निकाल कर पेट में घोंप दिया। जिससे लहूलुहान जय सिंह मौक पर तड़फने लगा।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर आरोपियों की बाइक रह गई। बाइक से भी आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली। डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर कहा कि सभी युवकों ने नशा किया था। इस दौरान मामूली बात पर युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed