युवक के हत्यारे को गांव वालों ने मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक पर गोली चलाने वाले नरवीर का शव गांव के समीप झाड़ियों में मिला है। मामला हिमाचल के शिमला जिले के चौपाल का है। भरत भूषण उर्फ बंटी पर गोली चलाने के बाद गांव के लोगों पर नरवीर को पीट पीट कर मौत के घाट उतारने का आरोप लगा है।
मृतक नरवीर की पतनी ने घटनाक्रम की पूरी जानकारी मौके पर पहुंची पुलिस को दी है। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है। झीना के तुईल गांव में बुधवार को नरवीर ने आपसी रंजिश के चलने अपने पड़ोसी भरत भूषण उर्फ बंटी पर गोली दागी थी। बंटी की मौत के बाद ग्रामीणों में रोष था।
दौड़ा-दौड़ा कर मारा
गांव में चर्चा है कि बंटी की हत्या से गुस्साए गांव के कुछ लोगों ने पहले नरवीर के घर को आग लगाने की कोशिश की। उसके बाद नरवीर को गांव के साथ दौड़ा कर मारा। उसके शव को ग्रामीणों ने घर से करीब पांच सौ मीटर दूर झाड़ियों में फैंका। मृतक नरवीर की पतनी ने भी पुलिस को ऐसी ही जानकारी दी है।
सूचना के बाद बुधवार देर शाम चौपाल से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। भरत भूषण उर्फ बंटी के शव को पोस्टमाटम के लिए ठियोग भेजा गया है। रात में अंधेरे के कारण नरवीर की मौत का पुलिस को सुराग नहीं मिला। पुलिस उसे फरार मान रही थी।
झाड़ियों में पड़ा मिला शव
सुबह पुलिस को तलाशी के दौरान नरवीर का शव उसके घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर झाड़ियों से मिला। घटना के बाद तुईल गांव में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। नरवीर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है। पुलिस अभी तक मौके पर लोगों के बयान दर्ज करने में जुटी है।
घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक संदीप धवल, डीएसपी मुनीष डढ़वाल, एसएचओ गुलाम अकवर, एएसआई प्रताप सिंह पुलिस की पूरी टीम मौके पर जांच कर रही है। उन्होंने नरवीर की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा छानबीन के बाद ही मामले का पूरा पता चल सकेगा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।