बेटे ने पीट पीटकर कर डाली पिता की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के रामपुर में निरमंड की खरगा पंचायत में मकान के विवाद को लेकर हुई मामूली कहासुनी में बेटे ने अपने 80 वर्षीय पिता को बेरहमी से पीट दिया। गंभीर रूप से चोटिल बुजुर्ग ने आईजीएमसी शिमला पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है जबकि आरोपी घटना के बाद से फरार है।
पुलिस के अनुसार खरगा पंचायत के बक्खन गांव में थांकू राम (80) अपने दो बेटों सुरेंद्र और चुन्नी लाल के साथ रहता था। शनिवार को चुन्नी लाल और थांकू राम के बीच मकान के विवाद को लेकर कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इस दौरान थांकू राम के पोते ने पुलिस को फोन पर सूचित किया।
रास्ते में दम तोड़ दिया
मारपीट के दौरान थांकू राम को गहरी चोटें आईं। पुलिस उसे उपचार के लिए निरमंड अस्पताल लाई। निरमंड से खनेरी और वहां से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। शनिवार रात नौ बजे शिमला ले जाते समय थांकू राम ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ब्रौ थाना प्रभारी संतोष ठाकुर ने हत्या का केस दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी की धरपकड़ को पुलिस प्रयास कर रही है।