खौफनाक: नग्न करके अधेड़ की कर दी हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा घिरथोली पंचायत के पंतेहड गांव में अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर शव कूहल की पुलिया के नीचे फेंक दिया गया।
पुलिस ने नग्न अवस्था में शव बरामद किया है। मृतक के गले पर रस्सी बंधी हुई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। अभी तक इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह किसी व्यक्ति ने पुलिस को पुलिया के नीचे शव पड़ा होने की सूचना दी।
इस पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी पुनीत रघु, एसएचओ डीसी ठाकुर और धर्मशाला से आई फोरेंसिक लैब की टीम ने घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए।
गले में बंधी थी प्लास्टिक की रस्सी
मृत व्यक्ति की उम्र 45 वर्ष के करीब बताई जा रही है। उसके शरीर पर मात्र अंडरवियर थी और गले पर प्लॉस्टिक की रस्सी बधी हुई थी। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।
घटनास्थल से साफ लग रहा है कि हत्यारे ने व्यक्ति का गला रस्सी से बांध कर हत्या को अंजाम दिया है, लेकिन शव की पहचान न होने के कारण पुलिस तफ्तीश में दिक्कतें आ रही हैं।
मृतक के शरीर पर मात्र अंडरवियर का होना और आम रास्ते पर दो फुट ऊंची पुलिया के नीचे शव को फेंक देना कई सवाल खडे़ कर रहा है। फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट आने के बाद बहुत कुछ सामने आने की उम्मीद है। डीएसपी पुनीत रघु ने इसकी पुष्टि की है।