फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder case at kangra, nurpur

गला रेतकर युवक की हत्या, मां बाप पर संदेह

Tue, 03 Jun 2014 07:28 PM IST
Updated Tue, 03 Jun 2014 07:28 PM IST
विज्ञापन
murder case at kangra, nurpur

कांगड़ा के नुरपूर क्षेत्र के तहत गांव मलकवाल में सोमवार देर रात एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या करने के पीछे पुलिस युवक के माता पिता का ही हाथ होने पर संदेह जता रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार सुबह इस युवक का शव एक टियाला से बरामद कर लिया। युवक की पहचान फौजू शाह (32) पुत्र रोशनदीन निवासी मलकवाल तहसील नूरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी माता पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सोमवार दिन को हुआ था मां बाप से झगड़ा

murder case at kangra, nurpur

पुलिस के अनुसार सोमवार को मृतक युवक फौजू शाह का अपने पिता और सौतेली मां के साथ झगड़ा हुआ था। इसकी शिकायत भी थाने में दर्ज है।

सोमवार देर शाम मृतक के पिता ने नूरपुर पुलिस थाने में अपने बेटे (मृतक) के खिलाफ किसी घेरलू विवाद को लेकर लड़ाई-झगड़ा करने की शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

लेकिन अगले दिन सुबह गांव के चौक पर मृतक फौजू शाह का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी मनोज जोशी की अगुवाई में नूरपुर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

पिता ने खुद दी पुलिस को सूचना

murder case at kangra, nurpur

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह मृतक के पिता रोशनदीन ने नूरपुर पुलिस थाने में अपने बेटे की लाश टियाले पर मिलने की सूचना दी।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। फिलहाल पुलिस उस वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है जिसके बाद युवक की हत्या कर दी गई।

फिलहाल पुलिस इस मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों व गांववासियों से गहन पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

हिरासत में लिए गए आरोपी माता पिता

murder case at kangra, nurpur

पुलिस ने मृतक युवक के माता पिता को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया है। इस बीच धर्मशाला स्थित फोरेसिंक लैब के सहायक निदेशक एसके पाल और वैज्ञानिक अधिकारी अजय सहगल ने घटनास्थल का दौरा कर सुबूत एकत्रित किए।

पुलिस जानकारी के अनुसार मृतक फौजू शाह मलकवाल क्षेत्र के निजी शिक्षण संस्थान में बतौर चौकीदार कार्यरत था और अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़ गया है। डीएसपी मनोज जोशी के मुताबिक मृतक फौजू शाह व उसके पिता रोशनदीन और माता (सौतेली) फातिमा बीबी के बीच सोमवार शाम को किसी घरेलू विवाद को लेकर लड़ाई-झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed