फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder at una himachal

दामाद को घर बुलाया और फिर बेटी को बना दिया बेवा

Sun, 16 Nov 2014 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना) Updated Sun, 16 Nov 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
murder at una himachal

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला क्षेत्र के टकारला गांव में ससुरालियों ने दामाद की पीट-पीट कर हत्या कर दी। ससुर और साले पर हत्या करने का आरोप है।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। हालांकि दामाद ने मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई थी।

संजीव कुमार पुत्र हुकम चंद निवासी नवांशहर ने टकारला के जोगिंद्र सिंह की बेटी से शादी की थी। संजीव की अपनी पत्नी से नहीं बनती थी। जोगिंद्र अपनी बेटी को घर ले आया था। इस मामले में केस चला हुआ है।
विज्ञापन

रस्सी बांधकर रखा था, हुई मौत

murder at una himachal

14 नवंबर को जोगिंद्र सिंह ने दामाद संजीव कुमार को अपने घर बुलाया। यहां उनके बीच कहासुनी हो गई। संजीव कुमार को रस्सी से बांध कर रखा था। गांव के अन्य लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में छुड़ाया और अंब अस्पताल पहुंचाया।

यहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया था। पुलिस को बयान भी दिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 342, 323,34 के अंतर्गत मामला दर्ज किया। मारपीट के बाद संजीव कुमार की मौत हो गई। अब हत्या का मामला भी दर्ज किया गया है।

पुलिस ने जोगिंद्र सिंह और उसके बेटे हरदीप को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एचएचओ अंब ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपियों रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed