सनसनीखेज, कुल्हाड़ी से काटकर बुजुर्ग की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर पर अकेले बुजुर्ग को देर रात कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या का ये सनसनीखेज मामला हिमाचल के किन्नौर का है। यहां जिले की भावावैली के कुचींग पानूंग क्षेत्र में एक गूंगे-बहरे बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है।
हत्यारा गूंगे बेहरे बुजुर्ग को मौत के घाट उतार कर मौके से फरार हो गया। हत्या किसने कीए इसका सुराग अभी तक पुलिस नहीं लगा पाई है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया है। हत्यारा बुजुर्ग को मौत के घाट उतारने के बाद कुल्हाड़ी को शव के पास की छोड़ कर भाग गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात भावावैली के कुचींग पानूंग मे यांगपा निवासी ज्योति लाल 70 गूंगे बेहरे बुजुर्ग की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या की है। ज्योति लाल कुचींग पानूंग मे अपनी दोगरी में काफी लंबे अरसे से सेब के बागीचे की रखवाली करने के लिए अकेला रहता था।
देर रात अंजाम दी वारदात
मंगलवार दिन के समय उसका बेटा और बहु बगीचे में स्प्रे करने के लिए आए थे। स्प्रे करने के बाद सायं सात बजे वह दोगरी के कुछ दूर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां रात ठहरने के लिए गए थे। बुधवार सुबह साढ़े 6 बजे के करीब ठाकुर दास नामक उसका बेटा दोगरी में अपने पिता से मिलने गया तो उसने देखा कमरे अंदर उसके पिता को किसी ने कुल्हाडी से सिर में दाईं तरफ आंख और गर्दन में वार कर मौत के घाट उतार दिया है।
सकी सूचना उसने अपने दामाद रतन सिंह को दी। उसने कटगांव पुलिस चौकी जा कर इसकी सूचना दी। कटगांव पुलिस चौकी से घटना की सूचना भावानगर थाने में दी। भावानगर थाने से एसएचओ प्रकाश नेगी पुलिस टीम सहित जांच के लिए पहुंच गए। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कटगांव पीएचसी ले जाया गया है। खबर भेजे जाने तक पास्टमार्टम नहीं हो पाया था।
डीएसपी किन्नौर सुरेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की हर पहलु से छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।