{"_id":"d2eff0c7c5222b7d3fbc213d244ca6e6","slug":"murder-at-jubbal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर छिपा दिया शव, 10 दिन बाद मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर छिपा दिया शव, 10 दिन बाद मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, जुब्बल (रोहड़ू)
Updated Tue, 01 Sep 2015 10:16 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को मौत के घाट उतार कर उसका शव बगीचे में स्थित एक ढारे में छिपा दिया गया। ये शव 10 दिन बाद जाकर मिला है। हत्या का ये सनसनीखेज मामला शिमला के साथ लगते जुब्बल का है। यहां सनाबा के समीप टिप्परी में सोमवार को एक नेपाली मूल के युवक का शव मिला।
शव को बागीचे में स्थित एक ढारे में छुपाकर रखा गया था। पुलिस ने मौके हत्या का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार टिप्परी निवासी अभिषेक के बागीचे में सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने नेपाली युवक के शव को देखा। सूचना पुलिस को दी।
पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि नेपाली मूल के युवक कांछा (27) की हत्या की गई है। शव को एक कमरे में सामान के नीचे छुपाकर रखा गया था। शव करीब दस दिन पुराना है। पुलिस ने मौके पर ही शव का पोस्टमार्टम करवाया।
कांछा का भाई करण अपने परिवार के साथ समीप के ढारे में रहता था। वह दस दिनों से पत्नी और बच्चों के साथ गायब है। इसलिए करण भी संदेह के घेरे में है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रोहड़ू कमल किशोर ने बताया कि नेपाली युवक का शव मिला है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पुलिस छानबीन कर रही है।