फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder and burglary in himachal kangra.

डकैतों ने सो रहे परिवार पर किया हमला, पिता की मौत, मां-बेटा गंभीर

Mon, 14 Dec 2015 09:20 AM IST
Updated Mon, 14 Dec 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
murder and burglary in himachal kangra.

डमटाल (कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश) की पहाड़ियों पर स्थित श्रवण मंदिर के पास डकैतों ने शनिवार आधी रात को एक घर में घुसकर सो रहे परिवार पर हमला कर दिया। पहले एक कमरे में सो रहे दंपति दिलबाग राय (65) और उनकी पत्नी अविनाश राय (60) पर तेजधार हथियार से वार किए। दूसरे कमरे में सो रहे दंपति के बेटे राज विक्रम सिंह (35) पर भी डकैतों ने हमला कर गंभीर जख्मी कर दिया।

विज्ञापन


डकैत तीनों को मरा हुआ समझकर घर से चार लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर, जरूरी दस्तावेज, एक गन और रिवॉल्वर ले गए हैं। हालांकि, इस वारदात की घर के ही दूसरे कमरे में सो रहे दंपति के दूसरे बेटे राम मुहम्मद इसा सिंह (32) को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


सुबह नौकर जस्सा घर पहुंचा तो वारदात का पता चला। राम मुहम्मद ने इसे जमीन विवाद बताकर इसके लिए बटाला के एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया है। राम मुहम्मद ने जिस पर आरोप लगाया है, वह छह महीने से गुरदासपुर जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान देने की हालत में नहीं मां-बेटा

murder and burglary in himachal kangra.

उधर, वारदात की सूचना मिलने के बाद डीएसपी ज्वाली धर्म चंद सहित थाना के अतिरिक्त प्रभारी चैन सिंह, डमटाल पुलिस चौकी के प्रभारी रमेश ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को पठानकोट के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। बुजुर्ग दंपति की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें अमृतसर रेफर किया गया जहां दिलबाग रॉय ने दम तोड़ दिया।

डमटाल पुलिस ने फोरेंसिक टीम धर्मशाला को मौके पर बुलाया। इसमें डॉ. अजय सहगल और डॉ. अजय ठाकुर ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

डीएसपी ज्वाली धर्म चंद वर्मा ने बताया कि बुजुर्ग दिलबाग रॉय की हत्या हो गई है। घायल मां-बेटा बयान देने की हालत में नहीं हैं। राम मुहम्मद इसा सिंह के बयान पर पुलिस ने धारा 302/452/307/392/34 के तहत अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed