फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mother swallow poison with her daughter.

मां ने डेढ़ साल की बच्ची को दिया जहर, खुद भी निगला

Mon, 31 Aug 2015 07:12 PM IST
Updated Mon, 31 Aug 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
mother swallow poison with her daughter.

शिमला के साथ लगते रोहड़ू में एक महिला ने पहले तो अपनी डेढ़ साल की बच्ची को जहर दे दिया फिर खुद भी इसे निगल लिया। जहर के असर से बच्ची की मौत हो गई है। वहीं महिला को बचा लिया गया है।

विज्ञापन


यह शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के अनुसार रोहड़ू के शलान गांव में एक नेपाली मूल की महिला ने अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी को जहर खिलाकर स्वयं भी जहर खा लिया।
विज्ञापन


जहर से बच्ची की मौत हो गई है जबकि महिला आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लोक बहादुर अपनी इस पत्नी जानकी व डेढ़ वर्षीय बच्ची शीतल के साथ शलान गांव में प्रकाश कपटा के बागीचे में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं बचाई जा सकी बच्ची

mother swallow poison with her daughter.

पुलिस के अनुसार रविवार देर शाम करीब सवा सात बजे जानकी ने पहले अपनी बच्ची शीतल को जहर खिलाया, बाद में खुद भी जहर खा लिया। लोक बहादुर व प्रकाश कपटा ने उन्हें गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल रोहडू पहुंचाया। यहां से दोनों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।

शिमला में बच्ची शीतल की मौत हो गई जबकि जानकी उपचाराधीन है। पुलिस ने महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 309 तथा 328 के तहत मामला दर्ज किया है। रोहडू पुलिस थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही महिला के बयान भी कलमबद्घ किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed