फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mother first muredred her child and then suicide

बेटी का गला घोंटकर खुद पहाड़ से कूदी शिक्षिका

Fri, 12 Sep 2014 09:36 AM IST
Updated Fri, 12 Sep 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
mother first muredred her child and then suicide

हिमाचल के कांगड़ा जिला के राजल पंचायत हलके में एक मां ने पहले अपनी तीन साल की बच्ची का गला घोंटा और बाद में खुद जंगल में जाकर करीब 300 मीटर उंचे पहाड़ से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


मां और बेटी की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात की असल वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। लेकिन इसे घरेलू कलह का नतीजा बताया जा रहा है।

राजल पंचायत के घुरेहड़ गांव की सुधा देवी (27) घर में अपने सास ससुर के संग रहती थी। महिला का पति संजय कुमार चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में काम करता है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी से नीचे मिली महिला की लाश के गले में दुपट्टा भी बंधा था।
विज्ञापन

फंदा लगाकर भी की आत्महत्या की कोशिश

mother first muredred her child and then suicide

ऐसे में अंदेशा यह भी जताया जा रहा है कि पहाड़ पर चढ़कर महिला ने पहले फंदा लगाने की कोशिश की लेकिन असफल रहने पर उसने पहाड़ से छलांग लगा दी।

तीन साल की बच्ची का गला मां ने घोंटा या घटनाक्रम कुछ और है, इन सभी पहलुओं को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला पंचायत के ही एक निजी स्कूल में बतौर शिक्षिका तैनात थी।

वारदात के वक्त सुधा घर में अकेली थी। उसका ससुर मनरेगा की दिहाड़ी लगाने गया था। सास घास काटने गई हुई थी। महिला के साथ उसकी तीन साल की बेटी और ननद का बेटा था।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की

mother first muredred her child and then suicide

बताया जा रहा है कि महिला ने अपनी ननद के बेटे को बरामदे में पढ़ने के लिए कहा। बाद में वह कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद वह जंगल की ओर चली गई। इसके बाद आसपास घास काट रहे लोगों को महिला के पहाड़ से नीचे गिरे होने का पता चला।

मृतका का मायका पालमपुर में बताया जा रहा है। पुलिस को शाम को राजल पंचायत के प्रधान ने हादसे की सूचना दी। इसके बाद पुलिस देर शाम गांव में पहुंची। पुलिस ने महिला और बच्ची के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कांगड़ा थाना प्रभारी महिंद्र सिंह मिंहास के अनुसार पुलिस दल को घटनास्थल पर भेजा गया है। महिला की शादी 4 साल पहले हुई थी। बच्ची को उसकी मां ही ने मारा या वारदात में कुछ रहस्य छुपा है, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया इससे परदा नहीं उठ पाया है। अटकलें चल रही है कि मृतका और उसकी सॉस में अनबन चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed