फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   modeling scandal at shimla, police registered rape case.

'मॉडल बना दूंगा, ये कहकर मेरे साथ रेप किया गया'

Thu, 18 Jun 2015 07:57 PM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
modeling scandal at shimla, police registered rape case.

मुझसे कहा गया कि मुझे मॉडल बनाकर ग्लैमर की दुनिया में शोहरत दिला देंगे। इसी बात को लेकर मुझसे पैसे मांगे गए। यही नहीं मेरे साथ रेप भी किया गया। शिमला में मॉडलिंग के नाम पर यौन शोषण का एक मामला सामने आने के बाद एकाएक एक अन्य युवती सामने आ गई।

विज्ञापन


इस युवती का आरोप है कि मॉडलिंग के नाम पर सुंदर युवतियों को जाल में फंसाया जा रहा है। उन्हें मॉडल बनाने के लिए शारीरिक संबंध बनाने जैसे काम करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। पुलिस के पास पहुंची युवती ने खुलासा किया कि उसके साथ भी शातिर ने रेप किया।
विज्ञापन


वह भी मॉडल बनना चाहती थी। इस मामले के खुलासे के बाद ये युवती बुधवार को पुलिस के सामने आई। आरोप है मॉडल बनाने और पैसे के लेन-देन को लेकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के सामने किए सनसनीखेज खुलासे

modeling scandal at shimla, police registered rape case.

युवती ने पुलिस को बताया कि वह मॉडल बनना चाहती थी। उसने उसे भरोसा दिलाया और बीस हजार की मांग की थी। पुख्ता सूत्र बताते हैं कि इसके अलावा एक और लड़की शिकायत लेकर पुलिस के पास देर शाम पहुंची। उसने भी मामले से जुड़े कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।

इस नए घटनाक्रम के बाद आरोपी के साथ जुड़े रह चुके कई सफेदपोशों के होश उड़ गए हैं। संभव है जांच के दौरान पुलिस के हाथ पूछताछ के लिए उन तक भी पहुंच जाएं। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया। यहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
 
अमर उजाला ने बुधवार को मालडिंग से जुड़े एक गिरोह के पर्दाफाश की खबर छापी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गुपचुप तरीके से तेजी से जांच में जुटी है। छानबीन प्रभावित न हो, इसके लिए मामले से जुड़े किसी भी पहलू को पुलिस सार्वजनिक नहीं कर रह रही है।

मॉडल बनाने के नाम पर होता है यौन शोषण

modeling scandal at shimla, police registered rape case.

डीवाईएफआई के सचिव कपिल भारद्वाज का दावा है कि मंगलवार को एक युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी उसे इवेंट और पैसे देने की शर्त पर शारीरिक संबंध बनाने की बात करता है। इस सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया।

इसके बाद बुधवार को एक और लड़की डीवाईएफआई के पास आई। उसने आरोपी पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। युवती को लेकर एसपी दफ्तर ले गए और जांच अफसर के सामने उसे पेश किया। सूत्र बताते हैं कि एक और लड़की भी सामने आई है।

स्मार्ट पुलिस मामले की तह तक जाने का मन बना चुकी है। आने वाले दिनों में कई सफेदपोशों के चेहरों से नकाब उठ सकता है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा भी किया है।

शिमला के कॉलेज में करवाया था फैशन शो

modeling scandal at shimla, police registered rape case.

आरोपी के खुलासे से कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। आरोपी ने शहर के एक बड़े सरकारी कॉलेज में भी फैशन शो करवाया था। इस कालेज में उसका काफी आना जाना था। अपनी फेसबुक आईडी पर आरोपी ने आयोजन से संबंधित फोटो पोस्ट किए हैं।

आरोपी ने अपने फेसबुक वाल पर संबंधित कॉलेज प्रिंसिपल का आयोजन में सहयोग को आभार जताया। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि सरकारी कॉलेज में ऐसी किसी निजी संस्था को फैशन शो आयोजित करने की इजाजत कालेज प्रबंधन ने किस आधार पर दी? आरोपी ने शहर के एक डिस्कोथिक में भी क्रिसमस के दौरान इवेंट का आयोजन करवाया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी अभी कई राज उगलेगा उसी के बाद अगली कड़ियां जुड़ेंगी।

डीवाईएफआई करेगी प्रदर्शन

modeling scandal at shimla, police registered rape case.

इस मामले में डीवाईएफआई ने एसपी की कार्रवाई को लेकर उनका धन्यवाद किया है। कहा कि इस गिरोह में जितने भी लोग जुड़े हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए। इसी मांग को लेकर वीरवार को शाम तीन बजे डीवाईएफआई डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी।

सचिव कपिल भारद्वाज ने जनता से अपील की है कि छात्राओं की सुरक्षा और शिमला शहर में ऐसी वारदातों पर अंकुश लगे और आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचे, इसलिए सबका लामबंद होना जरूरी है। लिहाजा, तीन बजे धरने में जरूर शामिल हों।

क्या कहता है पुलिस प्रशासन
एसपी डीडब्ल्यूनेगी ने कहा कि बुधवार को एक युवती सामने आई उसकी शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। यह तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है। आरोपी से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed